ब्रेकिंग न्यूज

एक विवाह ऐसा भी - आदर्श केअर फाउंडेशन की प्रस्तुति

 

रक्सौल | (AEG Media) कहा जाता है कन्या का दान सबसे बड़ा  दान होता है | हर एक पिता का सपना होता है की उसे अपनी पुत्री का कन्यादान करने का वरदान मिले, इसी सपने को साकार कर दिखाने का संकल्प आदर्श केअर फाउंडेशन” के सचिव दिनेश सिंह के द्वारा बुधवार 15 फरवरी 2023 को नागा रोड स्थित बाबा मठिया के प्रांगण में आदर्श केअर फाउंडेशन” के बैनर तले ग्यारह 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने हेतु एक आम बैठक किया गया | जिसमे विवाह सम्पन्न कराने हेतु मानव सेवा समिति का गठन किया गया | जिसमे शहर के गणन्यमान लोगों की उपस्थिति में समिति के कार्यकारणी का गठन किया गया | जिसमें कन्हैया सर्राफ -अध्यक्ष, दिनेश सिंह -महासचिव, प्रेमचंद कुशवाहा, संजय साह को सचिव, पप्पू गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप चुना गया| साथ हि उपाध्यक्ष सुमित सांडिल्य, संतोष रौनियार, चंदन गुप्ता एवं प्रवक्ता जय कुमार अजय को मनोनीत किया गया। वहीं ओमप्रकाश गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, पन्नालाल प्रसाद व गणेश झा सहित सत्रह सदस्यों को संरक्षक मनोनित किया गया। इसी के साथ 51 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन किया गया |

जिनके कन्याओं को इसमें सम्मिलित होकर विवाह कराना है तो निः शुल्क रेजिस्ट्रैशन करने हेतु  दिए गए मोबाइल नंबर +918789780936, 8010045605 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें।

 


 








No comments